लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro News: 20 और 21 जुलाई को बदलाव, ‘येलो लाइन’ मेट्रो पर चढ़ने से पहले देख लें टाइम टेबल, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 21:42 IST

Delhi Metro News: परामर्श के मुताबिक शनिवार को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और इसी प्रकार मिलेनियम सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Metro News: शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह सात बजे कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी।Delhi Metro News: पहली ट्रेन सुबह छह बजे के बजाय सात बजे रवाना होगी। Delhi Metro News: ‘येलो लाइन’ पर हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन को पार करता है।

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में जनकपुरी पश्चिम से आर.के.आश्रम के बीच बन रहे गलियारे के 490 मीटर खंड में निर्माणकार्य की वजह से ‘येलो लाइन’ की सेवाओं के समय में मामूली बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक परामर्श में यह जानकारी दी। ‘येलो लाइन’ गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंट को दिल्ली के समयपुर बादली से जोड़ती है। इसमें कहा गया है कि चौथे चरण में जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम के बीच के गलियरे के 490 मीटर खंड पर पूर्व निर्धारित निर्माण कार्य करने के लिए शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को सेवाओं को कुछ समय के लिए विनियमित किया जाएगा। इस दौरान उस हिस्से का निर्माण किया जाएगा जो ‘येलो लाइन’ पर हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन को पार करता है।

परामर्श के मुताबिक शनिवार को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और इसी प्रकार मिलेनियम सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी।

परामर्श के मुताबिक, रविवार को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर से पहली ट्रेन सुबह छह बजे के बजाय सात बजे रवाना होगी। समयपुर बादली से जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह सात बजे कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान येलो लाइन के जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर खंड के बीच सेवाएं आम दिनों की तरह सामान्य रहेंगी।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप