लाइव न्यूज़ :

आज से ब्लू और पिंक लाइन पर मेट्रो सर्विस फिर से शुरू, इंटरचेंज स्टेशन से लेकर टाइमिंग तक, जानें सबकुछ

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 9, 2020 07:54 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सोमवार (07 सितंबर) को देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं यात्रियों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों और सावधानी के साथ शुरू हो गई हैं। चौथे चरण अनलॉक-4 में मेट्रो की बहाली के निर्देश दिए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ सोमवार (07 सितंबर) से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी।रेड लाइन, वायलेट लाइन की मेट्रो सेवाएं आगामी 10 सितंबर से फिर से शुरू होंगी। 

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सर्विस आज ( बुधवार09 सितंबर)  से बहाल हो गई है।  कोविड-19 के कारण दिल्ली मेट्रो की सेवा 171 दिनों तक बंद रही। ब्लू लाइन पर पहली मेट्रो नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से सुबह सात बजे निकली, तय समय के अनुसार। इन दोनों लाइनों पर सेवाएं सुबह सात से 11 बजे और शाम को चार से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगी। रेड लाइन, वायलेट लाइन की मेट्रो सेवाएं आगामी 10 सितंबर से फिर से शुरू होंगी। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि दिल्ली मेट्रो 171 दिनों के बाद बुधवार (09 सितंबर) से ब्लू लाइन- द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी-वैशाली और पिंक लाइन-मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू हो गई हैं। 

 ब्लू लाइन पर 66 और पिंक लाइन पर चलेंगी 27 ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो 9 और 10 सितंबर को सुबह और शाम के समय ब्लू लाइन पर 66 ट्रेनें चलाएगा। इसी तरह पिंक लाइन पर करीब 27 ट्रेनें चलेंगी, जो मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 और 13 ट्रेनें त्रिलोकपुरी-संजय लेक से शिव विहार स्टेशन के बीच चलेंगी। 

ब्लू और पिंक लाइनों को मिलाकर होंगे  28 इंटरचेंज स्टेशन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, इन दोनों लाइनों को फिर से खोलने पर मौजूदा 28 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन रखे गए हैं। जिसमें से राजीव चौक, यमुना बैंक, आनंद विहार आईएसबीटी, आईएनए, दिल्ली हाट, मयूर विहार फेज-I, कड़कड़डूमा, नौ-राजौरी गार्डन, आजादपुर और सिकंदरपुर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 

7 सितंबर को चालू हई येलो लाइन 

दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी। महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की। वहीं, मंगलवार को सुबह 11 बजे समाप्त हुई सेवा के जरिए 8,300 लोगों ने यात्रा की। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए