लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में नहीं ले जा सकेंगे 15 किलो से ज्यादा भारी सामान, इन स्टेशनों पर होगी शुरुआत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 12:15 IST

शुरुआत में 5 स्टेशनों पर 15 किलो से ज्यादा भारी सामान ले जाने पर रोक लगेगी। डीएमआरसी ने 5 मेट्रो स्टेशनों पर सामानों की स्क्रीनिंग के लिए U- आकार के मेटल बैरियर लगा दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमआरसी ने 5 मेट्रो स्टेशनों पर सामानों की स्क्रीनिंग के लिए U- आकार के मेटल बैरियर लगा दिए हैंइनमें बाराखंबा रोड, आनंद विहार, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और शाहदरा मेंट्रो स्टेशन शामिल हैं।मार्च से डीएमआरसी बड़े आकार के समानों पर बार वाले स्टेशनों की संख्या 15 और बढ़ाने वाली है।

हवाई यात्राओं की तर्ज पर अब मेट्रो यात्रा पर भी सामान के भार की सीमा निर्धारित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) जल्द ही इस नियम का सख्ती से पालन करेगा। शुरुआत में 5 स्टेशनों पर 15 किलो से ज्यादा भारी सामान ले जाने पर रोक लगेगी। डीएमआरसी ने 5 मेट्रो स्टेशनों पर सामानों की स्क्रीनिंग के लिए U- आकार के मेटल बैरियर भी लगा दिए हैं। इनमें बाराखंबा रोड, आनंद विहार, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और शाहदरा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों से बड़े और भारी बैग वाले यात्रियों को वापस किया जाएगा।

मार्च से डीएमआरसी बड़े आकार के समानों पर रोक वाले स्टेशनों की संख्या 15 और बढ़ाने वाली है। इस सीमा में आदर्श नगर, आजादपुर, बदरपुर, बॉटनिकल गार्डन, चावड़ी बाजार, दिलशाद गार्डन, गोविंदपुर, हुडा सिटी सेंटर, इंद्रलोक, करोल बाग, लाल किला, नांगलोई, आर के आश्रम मार्ग, रिठाला और नई दिल्ली आएंगे।

डीएमआरसी के अनुसार बड़े और भारी सामानों की वजह से स्कैनिंग बेल्ट को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा भीड़भाड़ में दूसरे यात्रियों को तकलीफ होती है। सामान के वजन के साथ आकार भी निर्धारित किया गया है। इसके तहत लंबाई 60 सेंटीमीटर, चौड़ाई 45 सेंटीमीटर और ऊंचाई 25 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं हो सकती। अगर आपने मेट्रो टोकन खरीद लिया है तो वो वापस कर लिया जाएगा और आपके पैसे वापस हो जाएंगे।

डीएमआरसी की ऑपरेशन और मेंटीनेन्स एक्ट के तहत कोई भी यात्री 15 किलो से ज्यादा भारी बैग लेकर मेट्रो में यात्रा नहीं कर सकता। इस नियम के तहत बैग का आकार भी निर्धारित किया गया है। शुरुआत से यह नियम बना दिया गया था जिसका अब सख्ती से पालन किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल