लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने 100 रोड शो, जनसभाएं कीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 07:11 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए केजरीवाल सरकार को हजारों करोड़ रुपये दिए, ‘‘लेकिन यह अफसोस की बात है कि दिल्ली में यह नदी पहले से अधिक दूषित हो गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरोड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अन्नपूर्णा यादव ने भी हिस्सा लिया।एमसीडी के चुनाव चार दिसंबर को होंगे और सात दिसंबर को मतगणना होगी। 

नयी दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव प्रचार के महज तीन दिन शेष रह गये हैं और केंद्रीय मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को दिल्ली में करीब 100 रोड शो और जनसभाएं कीं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोक नगर के मंडोली रोड पर अपने रोड शो के दौरान आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के पिछले लगभग आठ साल के शासन में दिल्ली में विकास ‘‘नए निचले स्तर’’ पर पहुंच गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए केजरीवाल सरकार को हजारों करोड़ रुपये दिए, ‘‘लेकिन यह अफसोस की बात है कि दिल्ली में यह नदी पहले से अधिक दूषित हो गई है।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय एवं दिल्ली इकाइयों के पदाधिकारियों सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर भर में लगभग 100 रोड शो, नुक्कड़ सभाएं की और घर-घर जाकर संपर्क किया।

रोड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अन्नपूर्णा यादव ने भी हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। गोरखपुर से भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और मनोज तिवारी ने भी एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार किया।  एमसीडी के चुनाव चार दिसंबर को होंगे और सात दिसंबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :Delhi BJPपीयूष गोयलरवि किशनRavi Kishan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो