लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने AAP नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 19:06 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आप नेता आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और एलजी के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को भेजा नोटिसआप नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और एलजी के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने पर एलजी ने लिया एक्शनआप नेताओं ने एलजी वीके सक्सेना पर लगाया खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोप पर एलजी ने एक्शन लेते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। उपराज्यपाल ने आप नेता आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और एलजी के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा। साथ ही आप नेताओं से इस पर अगले 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।

आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि वीके सक्सेना ने केवीआईसी में अपने कार्यालय के दौरान अपनी बेटी को मुंबई में खादी लाउंज के इंटीरियर डिजाइन का ठेका अवैध रूप से दिया था। आप नेताओं ने पीएम मोदी से एलजी की बर्खास्तगी की मांग की थी। 

सोमवार को इन आरोपों को झूठा और मानहानि के योग्य मानते हुए उपराज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया, जिसके बाद आप नेताओं को एलजी की तरफ से कानूनी नोटिस भेजा गया है। कानूनी नोटिस में उपराज्यपाल ने अपनी छवि खराब करने और फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीते सप्ताह आप नेता दुर्गेश पाठक ने एलजी पर 1,400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था।   

  

टॅग्स :आम आदमी पार्टीसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट60 वर्षीय मां को फर्श पर धक्का देकर मार डाला, पुत्र शेर अली अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण