लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश की, बढ़ सकती हैं मनीष सिसोदिया की मुश्किलें

By शिवेंद्र राय | Updated: July 22, 2022 12:38 IST

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने यह कदम चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार की आबकारी नीति विवादो में फंसीटेंडर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाउपराज्यपाल ने दिल्ली आबकारी नीति के खिलाफ CBI जांच के आदेश दिए

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल एक बार फिर आमने सामने हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उपराज्यपाल के इल फैसले से दिल्ली सरकार और खासकर आबकारी मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ आरोप है कि नई नीति के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। 

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की रिपोर्ट में कहा गया है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी कर बांटे गए। उपराज्यपाल के निर्णय के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा का आरोप है कि अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले जो पैसे मिले उसे आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनावों में खर्च किया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कम से कम 155 करोड़ रूपये की हेर फेर की गई है।

इस मामले पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, "सुना है दिल्ली में शराब का कारोबार करने वाले मंत्री पर भी कार्यवाही होने वाली है! एक मंत्री पहले से जेल में है, दूसरा भी तैयार है!"

अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर दौरे पर भी दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल आमने सामने थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा के आम आदमी पार्टी सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खारिज कर दिया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल को 1 अगस्त को सिंगापुर जाना था लेकिन उपराज्यपाल ने केजरीवाल को सम्मेलन में भाग नहीं लेने की सलाह दी और कहा कि यह महापौरों का सम्मेलन है। ऐसे में एक मुख्यमंत्री के लिए इसमें भाग ठीक नहीं होगा।

उपराज्यपाल के आबकारी नीति की सीबीआई जांच के फैसले से आम आदमी पार्टी में नाराजगी है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर के पार्टी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पंजाब की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से घबराए हुए हैं। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, में मेयर, निगम और पार्षद चुनावों में लोग आप को जित रहे हैं। इसलिए अब सीबीआई, इनकम टैक्स, प्रवर्तन निदेशालय, आप के हर मंत्री की जांच करेगी ताकि हमें रोका जा सके।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल