लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज चल रहा बुलडोजर, अमानतुल्ला खान बोले- इससे माहौल और खराब होगा

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2022 11:02 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आज एमसीडी की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 9 बुलडोजर इलाके में पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान आज चलाया जा रहा है।इस इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर निकले शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शनिवार दिल्ली के जिस जहांगीरपुर इलाके में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा फैली थी, वहां आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम आज अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार एमसीडी के करीब 8 से 9 बुलडोजर इलाके में पहुंचे हैं और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल की हिंसा के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। दो दिन पहले भी पुलिस जब एक आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ करने गई तो पथराव हुए थे। पिछले शनिवार से इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। दिलचस्प है कि ऐसे में नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने पूरी कार्रवाई को लेकर कहा, 'अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पूरी दिल्ली में किया जाना है। पहले भी हमने कार्रवाई के लिए सुरक्षा की मांग की थी पर किसी वजह से कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।' राजा इकबाल सिंह का ये बयान एमसीडी की ओर से कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए 400 पुलिसकर्मियों की मांग के सवाल पर आया।

अमानतुल्लाह खान ने उठाए एमसीडी की कार्रवाई पर सवाल

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमानतुल्लाह खान ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के समय पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के ओखला क्षेत्र से ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को टि्वटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रमजान के पवित्र महीने में जहांगीरपुरी इलाके में एक विशेष समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए उनके घरों को तोड़ने से क्षेत्र में माहौल और खराब हो जाएगा। 

बता दें कि भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने मंगलवार को एनडीएमसी के महापौर को जहांगीरपुरी में 'दंगाइयों' के अवैध निर्माण की पहचान करने और बुलडोजर का उपयोग करके उन्हें ध्वस्त करने के लिए एक पत्र लिखा था। 

बताते चलें कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों के अलावा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था। 

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज