लाइव न्यूज़ :

मंदिर और मस्जिद सार्वजनिक भूमि का अतिक्रमण नहीं कर सकते, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा-दीवारों को ध्वस्त कीजिए और फुटपाथ को एकसमान करे

By भाषा | Updated: February 27, 2023 14:37 IST

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कहा कि दो धार्मिक परिसरों के सामने स्थित फुटपाथ की चौड़ाई पैदल यात्रियों के लिए अपर्याप्त है, जो छह मीटर चौड़ी होनी चाहिए थी।

Open in App
ठळक मुद्देबड़े हिस्से के लिए की जाने वाली विकास गतिविधियों को बाधित नहीं कर सकते हैं।दीवारों को ध्वस्त किया जाए और फुटपाथ को एकसमान किया जाए।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक फुटपाथ से लगे दो धार्मिक परिसरों के कुछ हिस्सों को ध्वस्त करने की अनुमति देते हुए कहा है कि उपासना स्थल सार्वजनिक भूमि का अतिक्रमण तथा लोगों के एक बड़े हिस्से के लिए की जाने वाली विकास गतिविधियों को बाधित नहीं कर सकते हैं।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कहा कि दो धार्मिक परिसरों के सामने स्थित फुटपाथ की चौड़ाई पैदल यात्रियों के लिए अपर्याप्त है, जो छह मीटर चौड़ी होनी चाहिए थी। मथुरा रोड पर लिंक हाउस के सामने झील का प्याऊ में स्थित सनातन धर्म मंदिर/प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षकों ने कथित अतिक्रमण के खिलाफ पीडब्ल्यूडी द्वारा अक्टूबर 2022 में जारी एक पत्र के विरुद्ध पिछले साल उच्च न्यायालय का रुख किया था। मंदिर के बगल में एक मस्जिद के भी होने की अदालत को सूचना दिये जाने के बाद, दिल्ली वक्फ बोर्ड को भी याचिका में एक पक्षकार बनाया गया था।

अदालत ने कहा कि चूंकि मंदिर और मस्जिद, दोनों की दीवारें फुटपाथ को बाधित करती हैं, ऐसे में इन दीवारों को ध्वस्त किया जाए और फुटपाथ को एकसमान किया जाए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने एक हालिया आदेश में कहा, ‘‘अदालत का यह मानना है कि व्यापक जनहित दोनों उपासना स्थलों, मंदिर और मस्जिद, द्वारा जताई गई चिंता से अधिक महत्वपूर्ण होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अदालत का मानना है कि पीडब्ल्यूडी को फुटपाथ को एकसमान करने के लिए अनुमति दी जाए। इस उद्देश्य के लिए यदि मंदिर/मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ना/ध्वस्त करना पड़ेगा, तो अदालत इसकी अनुमति देगी।’’ 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह