लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बीते तीन साल में 24 घंटे की अवधि में सबसे ज्यादा हुई बारिश, सफदरजंग में दर्ज की गई 6.6 मिमी बारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2023 09:23 IST

मौसम कार्यालय ने कहा कि बिजली चमकने और बारिश के साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार की बारिश मार्च में तीन साल में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे ज्यादा वर्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

नयी दिल्लीःदिल्ली में सोमवार को सिर्फ तीन घंटे में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जो पिछले तीन साल में मार्च के महीने में 24 घंटे की अवधि के दौरान हुई सबसे ज्यादा वर्षा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि बिजली चमकने और बारिश के साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार की बारिश मार्च में तीन साल में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे ज्यादा वर्षा है।

सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ। इससे पहले दिन में दिल्ली में मौसम सुहावना रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार, अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो