लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में बनाए गए हैं 47 कंटेनमेंट जोन, 2-3 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कर दिया जाता है इलाके को सील

By सुमित राय | Updated: April 14, 2020 18:13 IST

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1510 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 47 कंटेनमेंट जोन्स बनाए गए हैं।यानि जिन इलाको में 2 या 3 कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाते हैं उन्हें सील कर दिया जाता है।

कोरोना वायरस का कहर लगातार देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ता जा रहा है और अब तक 1510 मामले सामने आ चुके हैं। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने खास प्लान बनाया है और 47 कंटेनमेंट जोन को सील किया गया है, जहां 2-3 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया, "दिल्ली में 47 कंटेनमेंट जोन्स बनाए गए हैं, यानि जिन इलाको में 2 या 3 कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाते हैं उस इलाके को सील कर दिया जाता है। वहां ऑपरेशन शिल्ड लगा दिया जाता है ताकि और कोरोना के नए मामले ना आएं।"

केजरीवाल ने बताया, "दिल्ली के अंदर सेनिटाइजेशन के लिए 10 मशीनें लगाई गई हैं, जिसे जापान से मंगवाया गया है। हमने 14,000 कोरोना फुटवॉरियर्स की टीमें बनाई हैं, जो पूरी दिल्ली के अंदर जहां कंटेनमेंट जोन्स हैं वहां घर-घर में जाकर कोरोना जागरुकता फैलाएंगे, आइसोलेशन करेंगे और निगरानी रखेंगे।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस से 1510 लोग संक्रमित हो चुके है और 28 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है। दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 30 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 10363 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 339 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1035 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना वायरस के 8988 एक्टिव केस हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के 19.3 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1.19 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 4.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज