लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का विजन भारत की आजादी के 100वें साल से पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है: सिसोदिया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:02 IST

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार का विजन देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ से पहले राष्ट्रीय राजधानी में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है। सिसोदिया ने यह टिप्पणी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड की पहली बैठक में की। उन्होंने कहा , "दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खेलों को लेकर ऐसा माहौल बनाएगा कि देश का हर व्यक्ति खेल को शिक्षा का क्षेत्र मानेगा। हमारा विजन देश की आजादी के 100वें वर्ष में जाने से पहले दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है और दिल्ली खेल विश्वविद्यालय इस विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।’’ सिसोदिया ने कहा, "इस विश्वविद्यालय को शुरू करने का हमारा उद्देश्य खेलों को शिक्षा का दर्जा देना है। हमारे खिलाड़ी बहुत मेहनत करते हैं लेकिन खेल में उनकी मेहनत को पढ़ाई के सामने शून्य माना जाता है। हमारे देश में कोई भी स्कूल या विश्वविद्यालय खेल को शिक्षा नहीं मानता है, लेकिन इस विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं होगा। डीएसयू में खिलाड़ियों का खेल उनकी शिक्षा होगी। डीएसयू पूरे भारत में ऐसा माहौल बनाएगा कि हर व्यक्ति कह सके कि खेलना भी एक तरह की पढ़ाई है।’’ दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा, "देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। एक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा को चमकाने और पदक जीतने के लिए बस थोड़े से समर्थन की जरूरत होती है। देश में खेल के बुनियादी ढांचे और कोचिंग की कमी है लेकिन दिल्ली खेल विश्वविद्यालय इन कमियों को दूर करेगा और खेलों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करेगा।" उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय भारत के किसी भी कोने से खेल प्रतिभाओं को प्रवेश देगा और उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करेगा ताकि वे ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन बन सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज