लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार सतर्क, कोविड-19 स्थिति पर नजर बनायी हुई है: जैन

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति नजर रख रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

महामारी की स्थिति पर जैन के बयान से कुछ घंटे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया।

शहर में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नये मामले सामने आये तथा 15 और मरीजों की जान चली गयी। यहां अबतक 11096 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

शहर में रात का कार्फ्यू 30 अप्रैल तक रहेगा।

जैन ने कहा, ‘‘ कल संक्रमण दर 5.54 प्रतिशत थी और करीब 65000 परीक्षण कराये गये। निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने के लिए आदेश जारी किये गये हैं। करीब 5000 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए जोड़े जा रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि इस साल बस एक दिन ऐसा रहा जब संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ रूख की निगरानी करने की जरूरत है और हम उस पर नजर बनाये हुए हैं। फिलहाल संक्रमण दर पूरे देश के लिए पांच प्रतिशत के पार चली गयी है। लेकिन दिल्ली में हम चौकन्ने और सतर्क हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोमवार को 87,673 लोगों का टीका लगाया गया और अबतक 12 लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो