लाइव न्यूज़ :

Delhi Fog: दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 100 से ज्यादा उड़ानें लेट, 30 ट्रेनें बाधित

By अंजली चौहान | Updated: January 10, 2025 09:18 IST

Delhi Fog: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरे की घनी परत छाई रही, जिससे दृश्यता शून्य हो गई।

Open in App

Delhi Fog: आज दिल्ली की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिबिलिटी एक दम जीरो हो गई है। घने कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में करीब 30 रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कई विमान भी देरी से उड़ रहे हैं। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और कोहरा भी बहुत घना रहेगा।

दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने सुबह पांच बजकर चार मिनट पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यात्रियों से अपील की कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले उड़ानों की स्थिति के बारे में नवीनतम जानकारी हासिल करें। हवाई अड्डे का संचालन करने वाले ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) ने सुबह पांच बजकर 52 मिनट पर ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ घने कोहरे के कारण उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है।

हालांकि, सीएटी-III अनुपालन उड़ानें दिल्ली हवाई अड्डे से आगमन और प्रस्थान करने में सक्षम हैं।’’ सीएटी-III अनुपालन कम दृश्यता की स्थिति में उड़ानों के संचालन की अनुमति देता है। उड़ानों की स्थिति की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडारडॉटकॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है।

डीआईएएल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ानों की नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें और उसने यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद जताया।

‘इंडिगो’ ने कहा, ‘‘हम सलाह देते हैं कि आप हवाई अड्डे तक की अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है।’’ राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन करता है।

टॅग्स :दिल्लीकोहराहवाई जहाजमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत