लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू भवन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2023 16:32 IST

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू भवन में सोमवार को आग लगने की सूचना मिली है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को जवाहर लाल नेहरू भवन में लगी आग आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हादसे को बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जनपद रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू भवन में सोमवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित सर्वर रूम में लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को खबर दी गई। मौके से दमकल की छह गाड़ियां इमारत के पास पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 

दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इमारत में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और वक्त रहते सभी को बार निकाल लिया गया है। 

सर्वर रूम में लगी आग 

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, "आग एक सर्वर रूम में लगी थी और उस पर काबू पा लिया गया है। खबर है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। 

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले रविवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई थी। दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने कहा, "हमें सुबह करीब 10:30 बजे फोन आया कि जहांगीरपुरी में झुग्गी इलाकों में आग लग गई है। जब हम यहां पहुंचे तो हमने पाया कि स्लम इलाकों से थोड़ा बाहर स्थित कचरे के गोदाम में आग लग गई है।" उन्होंने कहा, "इससे स्लम को खतरा होता। 11-12 वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। कूलिंग प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन हमने इसे नियंत्रण में ले लिया है।" 

टॅग्स :Delhi Fire Servicedelhiअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज