लाइव न्यूज़ :

Delhi Fire Accident: हैलो सर आग लग गई है, प्रतिदिन 200 कॉल, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 12:41 IST

Delhi Fire Accident: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटना बढ़ गई है। विवेक विहार, कृष्णा नगर सहित मधु विहार इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आग लगने की कॉल ने मारा दोहरा शतकदिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि 70 फीसदी आग बिजली के कारण लगती हैदिल्ली अग्निशमन विभाग को गोदामों से संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों से आग लगने की कॉल मिल रही है

Delhi Fire Accident: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटना बढ़ गई है। विवेक विहार, कृष्णा नगर सहित मधु विहार इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। इधर, राजधानी दिल्ली में तापमान का पारा लगातार बढ़ रहा है और आग लगने की घटना भी बढ़ गई है। आग लगने के पीछे क्या वजह है और इसे कैसे काबू किया जाए।

इस बारे में दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बीते 10 वर्षों के आंकड़ों को हम देखें तो पता चलता है कि इस साल आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना 200 कॉल विभाग को मिल रही हैं। जिसमें लोग आग से संबंधित जानकारी साझा करते हुए मदद मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना इतनी तदाद में मिल रही कॉल ने हमें भी परेशान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह दिल्ली अग्निशमन विभाग के लिए कठिन समय है। दिल्ली में मई माह में अब तक आग लगे से बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की ज्यादातर कॉल हमें मुख्य रूप से उद्योग और गोदामों से संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों से मिल रही है और इन क्षेत्रों में आग बुझाने में अधिक समय लगता है।

उन्होंने कहा कि यदि तापमान में केवल 1 डिग्री की वृद्धि होती है, तो मुझे लगता है कि कॉल प्रतिदिन 250 को पार कर जाएगी। हमने नई तकनीकें अपनाई हैं। ड्रोन जैसे कई उपकरण। ऐसे हैं जिन्हें अग्निशमन विभाग ने पहली बार खरीदा है। 

आग क्यों लगती है

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 70 फीसदी आग बिजली के कारण लगती है। इसलिए दिल्ली के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। यह सिर्फ़ प्रशिक्षण की बात नहीं है, बल्कि जागरूकता की भी ज़रूरत है। मैं लोगों से अपील करता हूँ कि जब भी आग लगे तो आग बुझाने की कोशिश न करें, आप ऐसा नहीं कर सकते।

अग्निशमन विभाग को सूचित करें और अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उस जगह से बाहर निकल जाएं। आपको बस अग्निशमन विभाग को दिशा-निर्देश देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग घटनाओं का वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। ऐसा बिल्कुल न करे। 

टॅग्स :आगअग्निकांडAtul Gargदिल्लीIndustriesIndustries Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल