लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: आज कुछ घंटों के लिए तिहाड़ से बाहर आए मनीष सिसोदिया, बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे अपने आवास

By अंजली चौहान | Updated: June 3, 2023 11:12 IST

तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया आज जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें कोर्ट ने शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए अंतरिम जमानत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया शनिवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैंआज कोर्ट ने उन्हें अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दी हैमनीष सिसोदिया को हाईकोर्ट ने आज के लिए अंतरिम जमानत दी है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज तिहाड़ जेल से बाहर निकल गए हैं। उन्हें उच्च न्यायालय ने शनिवार को कुछ घंटों के लिए अपने आवास पर रहने की अनुमति दी है।

दरअसल, मनीष सिसोदिया की पत्नी बीमार हैं जिनसे मिलने की अर्जी आप नेता ने लगाई थी। इसी पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें आज सुबह 10 बजे से 5 बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी है। ऐसे में शनिवार को आप नेता जेल से निकलकर अपने दिल्ली आवास पहुंचे। 

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों पर सिसोदिया को ये अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि मुलाकात के दौरान सिसोदिया पुलिस हिरासत में रहेंगे।

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने आप नेता को जमानत देते हुए कहा कि वह (मनीष सिसोदिया) मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे या इंटरनेट का उपयोग नहीं करेंगे।

इसके साथ ही कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है। अदालत ने आदेश में आगे कहा कि सिसोदिया इस अवधि के दौरान परिवार के सदस्यों को छोड़कर किसी से भी नहीं मिलेंगे।

बता दें कि मनीष सिसोदिया की ओर से उनके वकील ने कोर्ट में पत्नी की तबीयत का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की मांग की थी। हालांकि, उन्होंने छह सप्ताह की जमानत अर्जी लगाई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 सिसोदिया को सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज