लाइव न्यूज़ :

Manish Sisodia judicial custody: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2024 12:18 IST

Manish Sisodia judicial custody: दिल्ली की अदालत ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी है। लोगों को तिहाड़ जेल से एक पत्र लिखा था।मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है।

Manish Sisodia judicial custody: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। विधायक सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कथित दिल्ली शराब मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसौदिया को आज सुबह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत 2021-22 की दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में कथित घोटाले से संबंधित सीबीआई मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। वकील ने अदालत को बताया कि सिसोदिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। हालाँकि, उनके खिलाफ आरोप अभी तक साबित नहीं हुए। वकील ने कोर्ट से कहा कि वह जमानत के हकदार है। 

सिसोदिया ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को तिहाड़ जेल से एक पत्र लिखा था। उन्होंने अपनी स्थिति की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचारों से की है और शिक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी है। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने यह उम्मीद भी जतायी कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

उन्होंने कहा, ''जल्द ही आपसे बाहर मिलूंगा। अंग्रेज शासकों को भी सत्ता का अहंकार था और उन्होंने लोगों को झूठे मामलों में जेल भेजा था।'' उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला उनकी प्रेरणा हैं, जिन्होंने कई साल जेल में बिताए। सिसोदिया की जमानत पर शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में सुनवायी हुई।

पूर्वी दिल्ली में अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के लोगों को लिखे पत्र में, सिसोदिया ने कहा कि अच्छी शिक्षा और विद्यालयों के लिए उसी तरह संघर्ष चल रहा है, जैसे लोगों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके सिसोदिया ने पत्र में कहा, "शिक्षा क्रांति जिंदाबाद। आप सभी को प्यार।"

सिसोदिया ने कहा कि जेल में रहने के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनका प्यार बढ़ गया है और वे उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज शासकों की तानाशाही के बावजूद आजादी का सपना साकार हुआ। सिसोदिया ने कहा कि इसी तरह, हर बच्चे को एक दिन अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकसित देश के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो