लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित ने कहा- पार्टी संभालने वालों से मेरा गहरा विवाद, मैं नहीं हूं बड़ा नेता

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2020 14:20 IST

Delhi Elections: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची 22 जनवरी को जारी की थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य नेता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए घमासान मचा हुआ है और कांग्रेस पार्टी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में पार्टी के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित का नाम शामिल नहीं था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए घमासान मचा हुआ है और कांग्रेस पार्टी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में पार्टी के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित का नाम शामिल नहीं था। इस पर उन्होंने कांग्रेस के ऊपर तंज कसा है और कहा है कि वह पार्टी के बड़े नेता नहीं हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम शामिल न करने को लेकर कहा, 'मैं कांग्रेस का स्टार प्रचारक नहीं हूं। मैं दिल्ली के मुद्दों को बहुत करीबी से नहीं जानता हूं। मैं पार्टी का बड़ा नेता नहीं हूं।' संदीप दीक्षित ने ये बात बीते दिन गुरुवार को कही है।

आगे उन्होंने कहा, 'एआईसीसी स्तर से दिल्ली कांग्रेस को संभालने वालों के साथ मेरा गहरा विवाद है, मैं सुभाष चोपड़ा के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे वहां से फोन आएगा। लेकिन मैंने हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं आवश्यकता पड़ने पर पार्टी के लिए काम करूँगा।' आपको बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची 22 जनवरी को जारी की थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य नेता शामिल हैं। चुनाव आयोग को पार्टी ने जिन स्टार प्रचारकों की सूची भेजी थी उनमें सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं। 

पार्टी ने पूर्वांचली मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और सिख वोटरों के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू को भी प्रचारकों की सूची में जगह दी। इसके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई अन्य नेताओं के नाम भी प्रचारकों में शामिल हैं।

 गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसदिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए