लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: AAP का प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर पलटवार, कहा- केजरीवाल आतंकी हैं तो बीजेपी गिरफ्तार करके दिखाएं

By धीरज पाल | Updated: February 3, 2020 14:58 IST

केंद्रीय प्रकाश जवाड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार देते हुए कहा था कि केजरीवाल ने खुद कहा था हां मैं आराजकवादी हूं, अराजकवादी और आतंकवादी में ज्यादा अंतर नहीं हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर पटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ऐसी भाषा कैसे बोल सकता है?इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बहस जारी है। सोमवार (03 फरवरी) को AAP नेता व सांसद संजय सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर पटवार करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ऐसी भाषा कैसे बोल सकता है? अगर केजरीवाल आतंकवादी हैं तो मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं।

बता दें कि केंद्रीय प्रकाश जवाड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार देते हुए कहा था कि केजरीवाल ने खुद कहा था हां मैं आराजकवादी हूं, अराजकवादी और आतंकवादी में ज्यादा अंतर नहीं हैं। 

वहीं, दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा नेताओं की तरफ से दिए जा रहे विवादित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी काफी सख्त कार्रवाई करने जा रही है। पार्टी के बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग के पास जाकर सीएम योगी पर प्रचार करने से बैन करने का मांग उठाने की बात कही है।  

दरअसल, पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोली मारने' का विवादित बयान दिया था। इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता आज शाम चुनाव आयोग जाएंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर बैन लगाने की मांग करेंगे।

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकासपुरी में कहा कि आपको पता है कि पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों करते हैं?  ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता है शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीप्रकाश जावड़ेकरसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज