लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: AAP उम्मीदवार राघव चढ्ढा का दावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में NRC-CAA का नहीं होगा कोई असर

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:17 IST

पिछली बार उन्होंने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गये थे । यह पूछे जाने पर कि आसन्न विधानसभा चुनाव में सीएए एवं एनआरसी का कोई असर होगा, उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं क्योंकि इस चुनाव में मुद्दे राज्य के ही होंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में एनआरएसी एवं सीएए का कोई असर नहीं होगाआप प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से माहौल के ‘‘ध्रुवीकरण’’ का प्रयास कर सकती है ।

 आम आदमी पार्टी के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी का दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा और यह चुनाव राज्य विषयों पर लड़ा जाएगा । राघव (31) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब वह चुनाव का सामना कर रहे हैं । पिछली बार उन्होंने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गये थे । यह पूछे जाने पर कि आसन्न विधानसभा चुनाव में सीएए एवं एनआरसी का कोई असर होगा, उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं क्योंकि इस चुनाव में मुद्दे राज्य के ही होंगे । ये सभी मुद्दे राष्ट्रीय महत्व के हैं और मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस करता हूं कि इसका दिल्ली चुनाव में कोई असर नहीं होगा ।’’ आप प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से माहौल के ‘‘ध्रुवीकरण’’ का प्रयास कर सकती है ।

राघव ने कहा, ‘‘हालांकि, मेरा मानना है कि दिल्ली के लोग बुद्धिमान हैं और भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार को समझेंगे ।’’ उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में लोगों ने राष्ट्रीय मुद्दों को दरकिनार कर दिया था और राज्य से जुड़े मुद्दे पर ही ध्यान केंद्रित किया ।

आप नेता ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय मुद्दे के आम चुनावों के लिए होते है और विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के मुद्दे ही होते हैं । झारखंड में भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दे के बारे में लोगों को बताया और वहां उठाया और पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा । पार्टी ने यही काम हरियाणा में किया और उन्हें बहुमत नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिजली, पानी, शिक्षा, सीवर प्रणाली और बस जैसे स्थानीय मुद्दों की चुनावों में प्रधानता होगी जो दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं । पिछले साल के लोकसभा चुनाव को एक बेहतर अनुभव बताते हुए राघव ने कहा कि इस चुनाव में उनकी हार रमेश विधूड़ी से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई है ।

गौरतलब है कि आम चुनाव में रमेश विधूड़ी से राघव चड्ढा तीन लाख से अधिक मतों से चुनाव हार गए थे । विधानसभा चुनाव को ‘‘केजरीवाल बनाम कौन’’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह चुनाव रमेश विधूड़ी से नहीं हारा । मेरे खिलाफ मोदी की जीत हुई थी ।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर इस चुनाव जीत हासिल करने जा रही है और हम संभवत: 2015 के चुनाव परिणाम से भी बेहतर परिणाम हासिल करेंगे ।’’

यह पूछे जाने पर कि भाजपा के आर पी सिंह ने कहा है कि राघव के पास विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुभव नहीं है, आप उम्मीदवार ने कहा कि वह स्वीकार कर रहे हैं कि उनके पास अनुभव की कमी है । उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि जब सांप्रदायिक भ्रष्ट राजनीति करने की बात हो तो मेरे पास अनुभव नहीं। जब चुनाव क्षेत्र के लोगों को भुलाने की बात हो तो मेरे पास अनुभव की कमी है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राघव चड्ढादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज