लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: ममता बनर्जी ने दी केजरीवाल को बधाई, कहा- लोगों ने बीजेपी को नकारा, CAA-NRC-NPR पर कही ये बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 13:03 IST

Delhi Election Results 2020:दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना लगातार जारी है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना लगातार जारी है। लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है। आप 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी सिर्फ 13 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है और बीजेपी पर करारा हमला बोला है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देती हूं। लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है। केवल विकास काम करेगा, सीएए, एनआरसी और एनपीआर नकार दिए जाएंगे।'

इधर, दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, अरविंद केजरीवाल बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 1576 मतों से पीछे चल रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के एस. सी. वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालममता बनर्जीपश्चिम बंगालदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार