लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results: 27 साल बाद 48 सीट और दिल्ली में बीजेपी सरकार?, संसद में भाजपा सांसद ने लगाए मोदी-मोदी नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 12:15 IST

Delhi Election Results: भाजपा के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नारे लगाने लगे। उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तापक्ष के सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करवाया। 27 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट पर जीत हासिल की।

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की पृष्ठभूमि में पार्टी सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। बीते आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद संसद के वर्तमान बजट सत्र का आज पहला कामकाजी दिन था। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नारे लगाने लगे। उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

 

सत्तापक्ष के सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करवाया। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को पराजित करके 27 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। आप को सिर्फ 22 सीटें मिलीं।

जब लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्य से कहा: आपकी किस्मत बड़ी है...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्य प्रशांत पंडोले से कहा कि उनकी किस्मत बड़ी है क्योंकि उन्हें सदन में बोलने का खूब अवसर मिलता है। इस पर पंडोले ने कहा कि यह जनता और लोकसभा अध्यक्ष के आशीर्वाद के कारण है।

प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने कौशल विकास मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के लिए पंडोले का नाम पुकारा और फिर कहा, ‘‘आपकी किस्मत बड़ी है, खूब बोलते हैं लोकसभा में।’’ इस पर महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘लोगों का अशीर्वाद है...आपका आशीर्वाद है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप