लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: दिल्ली में चुनाव परिणाम आने से पहले शुरू हुआ पोस्टर वार, AAP दफ्तर में लगा राष्ट्र निर्माण का पोस्टर

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 11:22 IST

दिल्ली स्थिति आम आदमी पार्टी कार्यलय में एक पोस्टर देखने को मिला है, जिसमें लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ें। इससे साफ है कि AAP राष्ट्र के मुद्दों पर भाजपा की जगह लेना चाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर लगा है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।भाजपा के पोस्टर में गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर है और लिखा है- 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।'

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली के अलग-अलग सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के परिणाम आने से पहले ही देश की राजधानी में पार्टी मुख्यालय व सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।  इसी बीच दिल्ली स्थिति आम आदमी पार्टी कार्यलय में एक पोस्टर देखने को मिला है, जिसमें लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ें। इससे साफ है कि AAP राष्ट्र के मुद्दों पर भाजपा की जगह लेना चाह रही है। 

इसके अलावा, दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर लगा है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।  इस पोस्टर में कुछ ऐसा लिखा है, जिसपर लोग कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी ने पहली ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। 

पोस्टर पर गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर है और लिखा है- 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।' इस पोस्टर को बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेताओं ने जीत का दावा किया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। 

पोस्टर को टाइम्स नाउ की पत्रकार मेघा प्रसाद ने भी शेयर किया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे क्योंकि हमने सारे वादे पूरे किए हैं और 12 बजे के बाद जो नतीजे आएंगे वो हमारे ही पक्ष में होगा।

बीजेपी के नेता रमेश खन्ना ने कहा, हम ही जीत रहे हैं हमारी ही सरकार बनेगी। हमारा अनुभव है कि लोगों का मन सरकार बदलने का है इस बार बीजेपी सरकार आने वाली है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला