लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result 2020: BJP के इन बड़े नेताओं ने केजरीवाल को कहा था आतंकी, जानें उनके क्षेत्र का चुनाव परिणाम क्या रहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 17:37 IST

आम आदमी पार्टी 63 सीटें जीत चुकी है या आगे चल रही है। इसके अलावा, बीजेपी इस बार महज 7 सीटों पर सिमटती दिख रही है जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर से निराशाजनक रहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान तेजिंदर सिंह बग्गा ने भी अरविंद केजरीवाल को कई बार आतंकी कहा था।मॉडल टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर भाग्य आजमाने वाले कपिल मिश्रा भी हार गए।

दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई नेता अरविंद केजरीवाल को आतंकी कहते सुने गए थे। अब जब परिणामों में आम आदमी पार्टी 63 सीटें जीत चुकी है या आगे चल रही है। इसके अलावा, बीजेपी इस बार महज 7 सीटों पर सिमटती दिख रही है जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर से निराशाजनक रहा है।  

2015 की तरह इस बार भी इस पार्टी का खाता नहीं खुला है। राजनीतिक विश्लेषक इस चुनाव के अलग-अलग मायने निकालेंगे, लेकिन पहली नजर में देखें तो स्पष्ट तौर से संकेत मिलते हैं कि जनता नकारात्मक राजनीति को पसंद नहीं करती है।

तेजिंदर सिंह बग्गा दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान तेजिंदर सिंह बग्गा ने भी अरविंद केजरीवाल को कई बार आतंकी कहा था। चुनाव प्रचार के दौरान भी तेजिंदर ने खुलेआम सीएम केजरीवाल को आतंकवादी कहते रहे। अब उन्हें आप प्रत्याशी राज कुमारी ढिल्लो ने 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली के स्थानीय नेताओं में कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा और तेजिंदर सिंह बग्गा तीन ऐसे चेहरे थे जो लगातार मीडिया में आकर पाकिस्तान और आतंकवादी शब्दों का प्रयोग किया था

कपिल मिश्रा की करारी हार2015 के विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर विधायक और फिर मंत्री बनने वाले कपिल मिश्रा इस बार बीजेपी में आ गए थे। मॉडल टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर भाग्यआजमाने वाले कपिल मिश्रा ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत ही आतंकवादी और पाकिस्तान से शुरू की थी। कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहकर संबोधित किया था। साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में शाहीन बाग में जमा लोगों को पाकिस्तानी बताया था।

2015 में आप की सरकार बनने के बाद कपिल मिश्रा को जल मंत्रालय सौंपा गया था, लेकिन बीच में ही बगावत करके वह पार्टी से अलग हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि 2020 में आप को मिली प्रचंड जीत में जल मंत्रालय का खास योगदान है। आप सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए पानी मुफ्त कर दिया, जिसका लोगों को सीधा-सीधा फायदा हुआ है।

प्रवेश वर्मा 

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के क्षेत्र में भी भाजपा को काफी अधिक सफलता नहीं मिली है। प्रवेश वर्मा ने कई बार अरविंद केजरीवाल को प्रचार के दौरान आतंकी कहा था। पश्चिमी दिल्ली इलाके में तिलक नगर, मटियाला, मादीपुर, उत्तम नगर,जनकपुरी, विकासपुरी, हरि नगर और द्वारका की सीटें आती हैं। इन सभी सीटों पर आम आदमी के प्रत्याशी पर जनता ने मुहर लगाया है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र