लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: शुरुआती रुझानों में प्रचंड जीत की ओर AAP, BJP मुख्यालय पर पसरा सन्नाटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 11:03 IST

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना लगातार जारी है। बीजेपी की 18 सीटों पर बढ़त है। दिल्ली चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है।आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 50 सीटों पर आगे चल रही है।। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस दौरान बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। किसी भी नेता की आवाजाही नहीं है। सिर्फ गार्ड दिखाई दे रहे हैं।

समचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि बीजेपी मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी रुझानों को देखकर कह चुके हैं कि AAP-BJP के बीच सीटों का एक बड़ा अंतर है। हालांकि अभी भी समय है और उन्होंने आशा नहीं खोई है और परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते उन्होंने खुद अपने ऊपर जिम्मेदारी ली है।  बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है, जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत