लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: मतदाता सूची में नाम न होने के कारण भारी मन के साथ वापस लौटे कई लोग

By भाषा | Updated: February 8, 2020 20:55 IST

सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के केन्द्र शाहीनबाग में कुछ मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की। चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया, ''ओखला सीट में आने वाले शाहीन बाग में कुछ लोग मतदान नहीं कर सके क्योंकि उनके नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिये गए थे या गलत पाये थे।''

Open in App
ठळक मुद्देआसमा रहमान ने आरोप लगाया कि इस बार कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं था।जाफराबाद की गली नंबर 26 समेत कुछ इलाकों में मतदाता पर्चियां सही ढंग से नहीं बांटी गईं।

दिल्ली में शनिवार को एक ओर जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने ''लोकतंत्र के पर्व'' में हिस्सा लिया, वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची में नाम न होने के कारण कुछ नागरिकों को भारी मन के साथ वापस लौटना पड़ा।

सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के केन्द्र शाहीनबाग में कुछ मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की। चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया, ''ओखला सीट में आने वाले शाहीन बाग में कुछ लोग मतदान नहीं कर सके क्योंकि उनके नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिये गए थे या गलत पाये थे।''

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता वकील मलिक ने दावा किया कि उनकी मां जरीना का नाम मतदाता सूची में नहीं था, इसलिये वह मतदान नहीं कर सकीं। मलिक ने अफसोस जताते हुए कहा, ''लोकसभा चुनाव के दौरान मेरी मां का नाम मतदाता सूची में था। मुझे नहीं पता कि उनका नाम क्यों हटा दिया गया। वह इस बार मतदान को लेकर उत्सुक थीं।''

सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रहमान की पत्नी तथा पूर्व निगम पार्षद आसमा रहमान ने आरोप लगाया कि इस बार कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया कि चौहान बांगर और जाफराबाद की गली नंबर 26 समेत कुछ इलाकों में मतदाता पर्चियां सही ढंग से नहीं बांटी गईं।

कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में 34 वर्षीय फलाह-उद-दीन फलाही ने भी दावा किया कि उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला। उन्होंने कहा, ''मेरे पास मतदाता पहचान पत्र है। मैंने लोकसभा चुनाव और दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में भी मतदान किया था। मैं पहली बार मतदान नहीं कर सका।'' 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन