लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित?, शीला दीक्षित के बेटे को नई दिल्ली से टिकट, बादली से देवेंद्र यादव, 21 प्रत्याशियों की सूची जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2024 21:59 IST

Delhi Election: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का है, जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आरोप-प्रत्यारोप करते हैं।उम्मीदवारों में अनुभवी और युवा दोनों तरह के चेहरे हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

Delhi Election: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। केजरीवाल अभी नई दिल्ली सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पड़पड़गंज से उम्मीदवार बनाया।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। केजरीवाल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री और संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित को पराजित किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। वह पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार शाम को इन 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में प्रस्तावित हैं।

सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि 21 सीटों पर चर्चा की गई और इन पर उम्मीदवरों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में चुनाव लड़ेंगे। दोनों दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आरोप-प्रत्यारोप करते हैं, लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा।’’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उम्मीदवारों में अनुभवी और युवा दोनों तरह के चेहरे हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद चुनाव लड़ेंगे तो यादव ने कहा, ‘‘क्यों नहीं लड़ेंगे? निश्चित रूप से लड़ेंगे। मेरे साथ इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के नाम होंगे।’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन एआईएमआईएम में शामिल हो गए हैं और पार्टी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। आप की दूसरी सूची के मुताबिक, 18 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, जबकि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित दो अन्य को नयी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।

दिल्ली विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं और आप तीसरी बार सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश कर रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी। आप ने 21 नवंबर को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिनमें छह उम्मीदवार ऐसे हैं जो भाजपा और कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए थे। 

टॅग्स :कांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020संदीप दीक्षितशीला दीक्षितअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट