लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए: BJP नेता कपिल मिश्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 10:36 IST

मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियो को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध  पुलिस ने शुक्रवार(24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी।चुनाव आयोग की सख्ती के बाद कपिल ने आगे कहा था कि उन्होंने किसी तरफ के कानून का उल्लंघन नही किया है। उन्होंने सिर्फ सच बोला है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी 2020 को होना है। ऐसे में देखा जाए तो कुल पांच दिन रह गए हैं। हर राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी बीच भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर एख विवादित बयान दे दिया है। मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियो को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा है। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध  पुलिस ने शुक्रवार(24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी। इस संबंध में बीजेपी उम्मीदवार ने सफाई देते हुए कहा था कि कांग्रेस और 'आप' जमीनी स्तर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही हैं। इसलिए अब वो कोर्ट, पुलिस स्टेशन और कागजों पर मुकाबला करना चाहती हैं। कपिल ने आगे कहा था कि उन्होंने किसी तरफ के कानून का उल्लंघन नही किया है। उन्होंने सिर्फ सच बोला है। 

दरअसल, कपिल मिश्रा ने बुधवार(23जनवरी) को एक ट्वीट कर दिल्ली विधानसभा चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला बताया था। इनके इस ट्वीट के बाद मामले ने तूल पकड़ ली थी।  

इस संबंध में चुनाव आयोग ने ट्विटर को उचित कदम उठाने के लिए कहा था क्योंकि इससे सांप्रदायिक भावनाएं भड़कने की अशंका थी। इसके बाद ट्विटर ने चुनाव आयोग  के निर्दश के बाद कपिल मिश्रा का विवादित ट्वीट हटा दिया था। 

  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कपिल मिश्रआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज