लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: जानें मनोज तिवारी किस वीडियो पर AAP को भेज रहे हैं 500 करोड़ रुपये का नोटिस, वीडियो बनाने वाला 23 वर्षीय लड़का कौन है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 14:29 IST

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर बेहद क्रिएटिव अंदाज में काम करना शुरू कर दिया है। इस चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा आम आदमी पार्टी का वीडियो व मिम लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन, सवाल है कि लोगों के इस पसंदीदा मीम्स को बना कौन रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के इन वीडियो व मीम्स के पीछे पुणे के एक 23 वर्षीय लड़के अभिजीत दिपके का हाथ है।अभिजीत ने कहा, ‘हममें से बहुत से लोगों को अब पार्टी के साथ काम करते हुए कुछ वक्त हो गया है। इसलिए हमें नेचुरली ये समझ आ जाता है कि कहां लाइन खींचनी है, कहां ओवरस्टेप नहीं होना है।"

सोशल मीडिया के जमाने में नेताओं के भाषण व वायदे से कई बार ज्यादा काम क्रिएटिव मीम्स व वीडियो कर जाता है। यह बात अब नेताओं व उनके राजनीतिक दल को भी पता चल गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव आते ही देश की राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिल्ली में हर राजनीतिक दल सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए है।

लेकिन, आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर बेहद क्रिएटिव अंदाज में काम करना शुरू कर दिया है। इस चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा आम आदमी पार्टी का वीडियो व मिम लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन, सवाल है कि लोगों के इस पसंदीदा मीम्स को बना कौन रहा है। कौन है वह नाकाबपोश जो इतना क्रिएटिव है। आइये जानते हैं उस नाकाबपोश के बारे में जो केजरीवाल के लिए सोशल मीडिया से जनमत तैयार कर रहा है। 

एक तीन मिनट से अधिक समय के वीडियो को पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने शेयर किया। इस वीडियो का कैप्शन दिया गया था कि "देखो, एक बच्चा अरविंद केजरीवाल को कैसे एक्सपोज करता है।" इस वीडियो ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों व इसके विरोधी दोनों धड़े के लोगों को भी अपनी तरफ आकर्षित किया है। जबकि इस वीडियो में केजरीवाल सरकार की सफलता को दिखाया जाता है।

इसी तरह के एक अन्य वीडियो 'लगे रहो केजरीवाल’को आम आदमी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया। इस वीडियो ने खुद मनोज तिवारी की धड़कन को बढ़ा दिया है। दरअसल, इस वीडियो में लगे रहो केजरीवाल कहते हुए खुद मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। यही नहीं इसके अलावा, एक आम आदमी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जो सीमेंट के थीम पर बनाया गया है। जिसमें कांग्रेस व भाजपा मिलकर आप के मजबूत सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।  

दरअसल, आप के इन सभी वीडियो में  शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन के क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार द्वारा हासिल की गई सभी खासियत को बताती है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरीख घोषणा से पहले ही आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर छा गई है। आम आदमी पार्टी आकर्षक वन-लाइनर्स, पैरोडी क्लिप और मेम्स को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है और इन सबके पीछे पुणे के एक 23 वर्षीय लड़के अभिजीत दिपके का हाथ है।

दिपके इंडियन एक्सप्रेस  ने कहा, ‘हममें से बहुत से लोगों को अब पार्टी के साथ काम करते हुए कुछ वक्त हो गया है। इसलिए हमें नेचुरली ये समझ आ जाता है कि कहां लाइन खींचनी है, कहां ओवरस्टेप नहीं होना है। इसके अलावा पार्टी सेल का नॉन-हायरार्कियल स्ट्रक्चर होना भी बहुत मददगार साबित होता है।’

 अभिजीत कहते हैं कि हम पहली बार वोट देने वालों से, मिलेनियल्स से अच्छे से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कंटेंट जिसमें भारी-भरकम राजनीतिक शब्द होते हैं, उससे मकसद पूरा नहीं होता। हमें आसानी से अपना मैसेज, काम लोगों तक पहुंचाना है। ऐसा करने के लिए मीम्स और छोटे वीडियो अच्छा जरिया हैं।

बता दें कि मनोज तिवारी ने आप को 500 करोड़ का नोटिस एक विडियो के लिए भेजा है। दरअसल, आप ने एक विडियो ट्वीट किया, जिसमें दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के कैम्पेन सॉन्ग की धुन पर डांस करते दिखाया गया है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020सोशल मीडियाट्विटरआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा