लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, इस दिन पेश होने का दिया आदेश

By अंजली चौहान | Updated: January 13, 2024 09:26 IST

ईडी के तीसरे समन के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन एजेंसी का इरादा उन्हें गिरफ्तार करना था।

Open in App

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी कर उन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले ईडी उन्हें तीन बार समन जारी कर चुकी है लेकिन केजरीवाल तीनों बार ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए। 

ईडी के तीसरे समन के जवाब में, जिसे उन्होंने "अवैध" बताया था, केजरीवाल ने कहा था कि वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन एजेंसी का इरादा उन्हें गिरफ्तार करना और चुनाव प्रचार करने से रोकना था। 

वहीं, ईडी का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के समन का जवाब न देने के कारण ईडी ने जांच प्रभावित होने का हवाला दिया है। एजेंसी ने कहा है कि वह नीति के निर्माण, इसे अंतिम रूप देने से पहले हुई बैठकों और रिश्वतखोरी के आरोपों पर केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। केजरीवाल ने पिछले दो समन - 2 नवंबर और 22 दिसंबर को भी, उन्हें "अवैध और राजनीति से प्रेरित" बताते हुए नजरअंदाज कर दिया था।

क्या है ईडी की चार्जशीट में?

गौरतलब है कि 2 दिसंबर, 2023 को मामले में दायर अपनी छठी चार्जशीट में, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और उनके सहयोगी सर्वेश मिश्रा का नाम लेते हुए, ईडी ने दावा किया है कि AAP ने अपनी 2022 में गोवा में विधानसभा चुनाव प्रचार के हिस्से के रूप में नीति के माध्यम से उत्पन्न ₹45 करोड़ की रिश्वत का इस्तेमाल किया।

केजरीवाल की भूमिका पर, जनवरी 2023 में दायर छह आरोप पत्रों में से एक में कहा गया है कि केजरीवाल ने व्यवसायी समीर महेंद्रू से कहा कि पूर्व AAP संचार प्रभारी विजय नायर "उनका लड़का है" और उन्हें उस पर भरोसा करना चाहिए।

एजेंसी ने सिसोदिया के तत्कालीन सचिव सी अरविंद के दिसंबर 2022 के बयान का हवाला दिया और दावा किया कि उन्हें मार्च 2021 में केजरीवाल के आवास पर थोक निजी संस्थाओं के लिए 12% लाभ मार्जिन के निर्णय के बारे में सूचित किया गया था।

आरोप पत्र के अनुसार, सी अरविंद ने ईडी को बताया कि मार्च 2021 के मध्य से पहले मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में थोक शराब कारोबार को निजी खिलाड़ियों को सौंपने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी, जिसमें सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और कैलाश गहलोत शामिल थे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी