लाइव न्यूज़ :

Revdi Culture: सिसोदिया का BJP पर हमला, कहा- 'रेवड़ी' बोलकर मजाक उड़ाने वाले चला रहे 'दोस्तवादी' मॉडल

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2022 17:33 IST

प्रेसवार्ता में दिल्ली उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा, आम जनता के लिए बनी जनकल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त की रेवड़ी कहकर उनका मज़ाक बनाने की एक नई राजनीति देखने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर दोस्तवादी मॉडल का आरोप लगाया। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा- वे छात्रों को मुफ्त सरकारी शिक्षा देने में विश्वास नहीं करते

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी निशाना साधा है। शुक्रवार को भाजपा के हमले के बाद सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जन कल्याणकारी योजना को रेवड़ी बोलकर मजाक बना रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर दोस्तवादी मॉडल का आरोप लगाया। 

सिसोदिया ने कहा, वे (भाजपा) स्कूलों और अस्पतालों को इस हद तक बर्बाद करने में विश्वास करते हैं कि लोगों को निजी स्कूलों और अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर किया जाता है, जो ज्यादातर उनके दोस्तों के होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब गरीब लोग शुल्क का भुगतान करने में विफल होते हैं, तो इन निजी संस्थानों के द्वार उनके लिए बंद कर दिए जाते हैं।

प्रेसवार्ता में दिल्ली उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा, आम जनता के लिए बनी जनकल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त की रेवड़ी कहकर उनका मज़ाक बनाने की एक नई राजनीति देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के केवल दो मॉडल हैं। एक तरफ जनता के टैक्स के पैसे को दोस्तों के लाखों करोड़ों के लोन और टैक्स माफ करने पर खर्च किया जा रहा है और दूसरी तरफ जनता के टैक्स के पैसे को करोड़ों लोगों के वेलफेयर पर खर्च किया जा रहा है। 

पीएम मोदी के रेवड़ी कल्चर पर सिसोदिया ने कहा, भाजपा का 'दोस्तवादी' मॉडल है, वे एक भी किसान का कर्ज नहीं माफ करेंगे। इस मॉडल के तहत, वे छात्रों को मुफ्त सरकारी शिक्षा देने में विश्वास नहीं करते। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार