लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल से फिर भ‌‌िड़े केजरीवाल, भरी सभा में लहरा कर फाड़ी एलजी की रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 30, 2018 09:10 IST

Delhi Chief Minister tore Anil Baijal Report on CCTV :देश की राजधानी दिल्ली में सीसीटीवी लगवाने को लेकर फिर से बवाल खड़ा हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जुलाईः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल में युद्ध छिड़ गया हैं। इस बार मामला देश की राष्ट्रीय राजधानी में सीवीटीवी लगाने को लेकर है। हाल ही में दिल्ली में सीसीटीवी लगवाने को लेकर उपराज्यपाल ने एक रिपोर्ट बनवाई। लेकिन केजरीवाल इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आरडब्ल्यूए व मार्केट एसोसिएशन के सम्मेलन के दौरान सीसीटीवी का उल्लेख करते हुए कहा, 'दिल्ली में सीसीटीवी लगाने से 50 फीसदी अपराध कम हो जाएंगे। इसी दौरान उन्होंने एलजी की उस रिपोर्ट को फाड़ दिया जिसमें उन्होंने सीसीटीवी लगवाने के लिए कुछ विशेष जगहों पर सीवीटीवी ना लगवाने की बात कही थी।

दिल्ली सरकार की वेबसाइट से भड़के केजरीवाल ने आईटी मंत्री को लिखा पत्र

दिल्ली सरकार की वेबसाइट से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री कैलाश गहलोत को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

अधिकारियों ने आज बताया कि पिछले कुछ महीने से दिल्ली सरकार की इस वेबसाइट में समस्या आ रही है। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ महीने से सरकारी वेबसाइट के कभी खराब और कभी ठीक रहने से निराश हैं। पिछले चार दिन से वेबसाइट काम नहीं कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिल्ली के आईटी मंत्री को पत्र लिखा है और उनसे 24 घंटे के अंदर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्री को समस्या के समाधान के लिये जितनी जल्दी संभव हो इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाने के लिये भी कहा।

उन्होंने मंत्री को आईटी सचिव को ‘‘कारण बताओ नोटिस’’ जारी करने का भी निर्देश दिया। पत्र में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘आईटी सचिव बहाने नहीं बना सकते और किसी जूनियर को इसके लिये जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं।’’ 

पत्र में यह भी कहा गया है कि केजरीवाल ने सचिव से 24 घंटे के अंदर लिखित जवाब मांगा है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आपत्ति दर्ज कराने के बाद वेबसाइट को कुछ ही घंटों में ठीक कर दिया गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअनिल बैजलदिल्ली समाचारदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज