लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav Parinam 2025: अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन से किया था इनकार?, कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने दिल्ली के पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 20:17 IST

Delhi Chunav Parinam 2025: कांग्रेस गठबंधन के लिए हमेशा से तैयार थी लेकिन वह अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। वह मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्पष्ट है कि कोई भी विपक्षी गठबंधन कांग्रेस के बिना अधूरा होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे चिंताजनक हैं।कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली चुनाव का नतीजा केजरीवाल की हार है।

Delhi Chunav Parinam 2025:कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए तैयार थी लेकिन इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इनकार कर दिया। कर्रा ने यहां कहा, ‘‘कांग्रेस गठबंधन के लिए हमेशा से तैयार थी लेकिन वह अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। वह मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे चिंताजनक हैं लेकिन यह स्पष्ट है कि कोई भी विपक्षी गठबंधन कांग्रेस के बिना अधूरा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस पूरी प्रक्रिया से एक बात जो उभरकर सामने आई है, वह यह है कि जहां तक ‘​​इंडिया’ गठबंधन का सवाल है, मुझे लगता है कि यह सभी घटकों के लिए एक संदेश है कि कांग्रेस के बिना आप कुछ नहीं कर सकते।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली चुनाव का नतीजा केजरीवाल की हार है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल