लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 15वीं सदी का स्मारक गिराने के बाद बनाया गया बंगला, मामले में आईएएस उदित पी राय को नोटिस, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 08:14 IST

आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय को दिल्ली सतर्कता विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। आरोप है क ि15वीं सदी का एक स्मारक गिराकर वहां आधिकारिक आवास का निर्माण किया गया।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय को इस बात के लिए नोटिस जारी किया है कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 15वीं सदी के एक 'महल' को गिराए जाने के बाद एक आधिकारिक आवास का निर्माण किया गया।

इस आवास में अभी उदित प्रकाश राय का परिवार रहता है जबकि उन्हें इसे खाली करने को कहा जा चुका है। सतर्कता विभाग ने स्मारक को गिराने और डीजेबी के सीईओ के आधिकारिक आवास के निर्माण में कथित मिलीभगत के लिए दिल्ली जल बोर्ड के पांच अभियंताओं को ‘कारण बताओ नोटिस’ भी जारी किया है।

दो हफ्ते में  उदित प्रकाश राय से मांगा गया जवाब

डीजेबी में प्रशासनिक जिम्मेदारी वाले अभियंताओं को दो हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है। पठान काल का एक ‘महल’ (राजभवन) और सैय्यद वंश के खिज्र खान द्वारा स्थापित खिजराबाद शहर का एकमात्र अवशेष दक्षिण-पूर्व दिल्ली में लाजपत नगर के पास जल विहार क्षेत्र में स्थित था। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों ने स्मारक के गिराये जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

सतर्कता विभाग की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि स्मारक डीजेबी द्वारा पुरातत्व विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया में था। लेकिन इस साल जनवरी में विभाग और डीजेबी के संयुक्त निरीक्षण के दौरान इसे गायब पाया गया था। राय को नोटिस का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

अगस्त 2022 में, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कथित रूप से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने को लेकर गृह मंत्रालय (एमएचए) से राय के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। भारतीय प्रशासिनक सेवा (आईएएस) के 2007 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी राय वर्तमान में मिजोरम में तैनात हैं। सतर्कता विभाग के नोटिस पर उनकी ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल