लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: भाजपा के झुग्गीवासियों के पोस्टर में तमिल लेखक की तस्वीर पर विवाद, प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने नहीं दिए सवालों के जवाब

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 11:15 IST

झुग्गी सम्मान यात्रा के तहत जारी पोस्टर को दिल्ली भाजपा ने अपने ट्विटर पर शेयर करने के साथ शहर में भी कई जगहों पर लगाया है. इनमें तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन को कई झुग्गीवासियों के साथ दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपेरुमल मुरुगन ने अब तक 10 उपन्यास और कई छोटी कहानियां और कविताएं लिखी हैं।पोस्टर को दिल्ली भाजपा ने अपने ट्विटर पर शेयर करने के साथ शहर में भी कई जगहों पर लगाया है।इनमें मुरुगन को कई झुग्गीवासियों के साथ दिखाया गया है।

नई दिल्ली:दिल्ली के झुग्गीवासियों को दिखाने के लिए प्रदेश भाजपा के प्रचार अभियान पोस्टर में तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन की तस्वीर शामिल किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मुरुगन ने अब तक 10 उपन्यास और कई छोटी कहानियां और कविताएं लिखी हैं।

झुग्गी सम्मान यात्रा के तहत जारी पोस्टर को दिल्ली भाजपा ने अपने ट्विटर पर शेयर करने के साथ शहर में भी कई जगहों पर लगाया है। इनमें मुरुगन को कई झुग्गीवासियों के साथ दिखाया गया है।

झुग्गी सम्मान यात्रा एमसीडी चुनावों से पहले दिल्ली की झुग्गियों में होने वाला डेढ़ महीने का संपर्क कार्यक्रम है। इस बार में पूछे जाने पर दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि हम डिजाइन टीम से पता करेंगे कि क्या हुआ है।

हालांकि, मुरुगन ने कहा कि मैं खुद झुग्गी से आता हूं इसलिए मैं खुश हूं. मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ नजर आया।

यह पोस्टर सोमवार को पटेल नगर में आयोजित भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यक्रम में भी दिखाई दिया जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली इकाई प्रमुख आदेश गुप्ता शामिल थे।

कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि दिल्ली में विकास के नाम पर सिर्फ झूठा प्रचार किया गया। दूसरों को दोष देना दिल्ली सरकार की आदत हो गई है। काम नहीं हुआ तो कहा गया कि केंद्र सरकार ने नहीं किया। मोदी जी ने जो भी काम किया, उन्होंने (आप सरकार ने) उस काम पर अपनी तस्वीर चिपका कर प्रचार किया।

कई बार संपर्क किए जाने पर भी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता और उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.

भाजपा के एक नेता ने कहा कि आमतौर पर ऐसे पोस्टरों के डिजाइन का काम या तो किसी निजी एजेंसी को दिया जाता है या पार्टी की आईटी टीम द्वारा नियंत्रित किया जाता है, लेकिन पहले इसे पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा मंजूरी दी जानी चाहिए।

टॅग्स :BJPdelhiजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो