लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly session: एलजी विनय कुमार सक्सेना ने अरविंदर सिंह लवली को दिलाई शपथ?, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 12:02 IST

Delhi Assembly session LIVE: नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को चुने जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देनवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है।विपक्षी दल आप के 22 विधायक सदन में हैं।

Delhi Assembly session LIVE: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को नवगठित दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में लवली को पद की शपथ दिलाई। अरविंदर लवली सदन के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हैं। वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। बाद में, नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को चुने जाने की संभावना है।

भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। विपक्षी दल आप के 22 विधायक सदन में हैं। आप विधायकों ने सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है।

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी हुई तथा उसके विधायक सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिने ओर बैठे। सत्र शुरू होने से पहले राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। सबसे वरिष्ठ विधायक होने के नाते लवली सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की देखरेख करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली।

फिर उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों ने शपथ ली और फिर शेष विधायकों ने शपथ ली। कार्यवाही की शुरुआत विधायकों ने ‘वंदे मातरम’ के साथ की। सत्र की कार्यवाही देखने के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विधानसभा अध्यक्ष दीर्घा में मौजूद थे। नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव दिन में, बाद में होने वाला है, जिसमें भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के पद संभालने की संभावना है। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीट जीतकर निर्णायक जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया।

सत्ता में वापसी के साथ ही भाजपा के विधायक सदन में अब विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर बैठे, जबकि 22 सीट जीतने वाली आप के सदस्य विपक्ष के लिए निर्धारित स्थान पर, अध्यक्ष के आसन के बाईं ओर बैठे। आप विधायकों ने सर्वसम्मति से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है।

टॅग्स :Delhi Assemblyदिल्लीरेखा गुप्ताआतिशी मार्लेनाRekha GuptaAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो