लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः हटाए गए 4 लाख से अधिक बैनर और पोस्टर, 45 मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 16:01 IST

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 13 जनवरी तक दिल्ली में कुल 4,02,426 होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाये गये हैं जिनमें से 1387 ऐसे क्षेत्रों में हटाये गये जो नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के तहत आते हैं और 2284 पोस्टर दिल्ली छाबनी बोर्ड के इलाकों से हटाये गये।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीं दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होने हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी। अधिकारियों के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सिलसिले में 13 जनवरी तक दर्ज कुल 45 मामले दर्ज किये गये हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी से प्रभाव में आई आदर्श आचार संहिता के अनुरूप निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों से चार लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटा दिये हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीं दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होने हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 13 जनवरी तक दिल्ली में कुल 4,02,426 होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाये गये हैं जिनमें से 1387 ऐसे क्षेत्रों में हटाये गये जो नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के तहत आते हैं और 2284 पोस्टर दिल्ली छाबनी बोर्ड के इलाकों से हटाये गये।

इसी तरह 2,03,999 पोस्टर उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधीन क्षेत्रों से, 1,61,619 दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत इलाकों से, वहीं 33,137 पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधीन क्षेत्रों से हटाये गये हैं। अधिकारियों के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सिलसिले में 13 जनवरी तक दर्ज कुल 45 मामले दर्ज किये गये हैं जिनमें 20 अन्य या गैर-राजनीतिक श्रेणी के हैं। 

आम आदमी पार्टी ने खुदरा महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को दिया गया हर वोट महंगाई के लिये होगा। खुदरा महंगाई दर बीते साढ़े पांच सालों में फिलहाल सबसे ज्यादा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “भाजपा को दिया गया हर वोट महंगी बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं के लिये...भाजपा को हर मत महंगाई के लिये होगा।”

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगदिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज