लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: 'दिल्ली चुनाव से पहले वोट खरीदने के लिए भाजपा धन और सोने की चेन बांट रही है', केजरीवाल का बड़ा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2025 17:22 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास आप को चुनौती देने के लिए दूरदृष्टि और नेतृत्व का अभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा ने अपने सभी हथियार डाल दिए हैं क्योंकि उसके पास कोई दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है। उसके पास कुछ भी नहीं है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने आरोप लगाया, मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा धन और सोने की चेन बांट रही हैउन्होंने यह भी दावा किया कि आप का ‘ग्राफ’ बढ़ रहा है और उसे एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलेगा

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धन और सोने की चेन बांट रही है। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि आप का ‘ग्राफ’ बढ़ रहा है और उसे एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास आप को चुनौती देने के लिए दूरदृष्टि और नेतृत्व का अभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा ने अपने सभी हथियार डाल दिए हैं क्योंकि उसके पास कोई दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है। उसके पास कुछ भी नहीं है।’’ 

भाजपा पर चुनाव में अनुचित तरीका अपनाने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी वोट खरीदने के लिए जैकेट, जूते, साड़ियां, धन और यहां तक ​​कि सोने की चेन भी बांट रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि दो कॉलोनियों में सोने की चेन बांटी जा रही है। भाजपा कह रही है कि वह लोगों के वोट खरीदेगी। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि अगर चुनाव के दौरान आप उम्मीदवार सहित कोई भी धन या सामान की पेशकश करता है, तो इनमें से किसी को भी वोट नहीं दें।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि आप पूर्ण बहुमत के साथ एक स्थिर सरकार बनाने जा रही है। समय के साथ आप का ग्राफ ऊपर बढ़ रहा है।’’ दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वर्ष 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप ने क्रमशः 67 और 62 सीट जीती थी। भाजपा ने 2015 में तीन और 2020 में आठ सीट जीती थी, जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।  

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह