लाइव न्यूज़ :

DELHI ASSEMBLY: ".....मैं लाल किले पर खड़े होकर कहूंगा कि भाजपा को वोट दीजिए", सीएम केजरीवाल का बयान

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 15:20 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब उनकी पार्टी के हैं, वो उनसे ये स्कीम पास करवा लें। मैं लालकिला पर खड़े होकर कहूँगा कि वोट बीजेपी को दे देना।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा बजट सत्र में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर किया हमला केजरीवाल ने कहा एलजी के दबाव में अफसर मंत्रियों की नहीं सुन रहे हैंहम स्कीम लेकर आए हैं, इसे पास करा दें, मैं कहूँगा कि वोट बीजेपी को दे देना

DELHI ASSEMBLY:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सदन को संबोधित किया। केजरीवाल ने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को परेशानी होती है तो भाजपा खुश होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने इतनी नफरत फैलाई है कि आज दिल्ली के लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार के मंत्रियों का बात अफसर नहीं सुन रहे हैं।

ऐसा क्यों हो रहा है क्योंकि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है। आधा राज्य होने की वजह से अफसर मंत्री को आंख दिखा रहा है। अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो क्या किसी अफसर की हिम्मत थी कि मंत्री के आदेश की अवहेलना कर दे। उन्होंने सदन में पानी के बिल को लेकर कहा कि हम एक अच्छी सी स्कीम लेकर आए हैं। दिल्ली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के पानी के बिल आए हैं।

इन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी हमारी है। लेकिन, बीजेपी वाले इसे लागू नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस स्कीम को लेकर नेता प्रतिपक्ष सदन रामवीर बिधूड़ी समर्थन दे रहे हैं। मैं उनसे निवेदन करता हूँ कि एलजी साहब उनकी पार्टी के हैं, वो उनसे ये स्कीम पास करवा लें। मैं लालकिला पर खड़े होकर कहूँगा कि वोट बीजेपी को दे देना।

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब तक उनका बेटा केजरीवाल जिंदा है वह इस स्कीम को लागू कराने की पूरी कोशिश करेंगे। चिंता ने करे दिल्ली वाले इसे भी पास करवाएंगे। भले ही हमें इस स्कीम को लागू कराने के लिए आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। हम आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने एलजी से अपील की है कि अगर अफसर काम करते हैं तो उन्हें कृप्या सस्पेंड न करें।

टॅग्स :Delhi AssemblyArvind Kejriwalदिल्लीBJPdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार