लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: दिल्ली बनी गैस चेंबर..., आसमान में छाई धुंध बनी मुसीबत; 107 उड़ानें विलंबित

By अंजली चौहान | Updated: November 17, 2024 09:38 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को लगातार पांचवें दिन "गंभीर" श्रेणी में रही, सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 था।

Open in App

Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में किसी तरह का सुधार होते नहीं नजर आ रहा है। दिन-प्रतिदिन दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच रही है। रविवार को सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 428 था। फ्लाइटराडार के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर दृश्यता सुबह 7:30 बजे 800 मीटर तक गिर गई, जिसके कारण 107 उड़ानें देरी से चलीं और 3 रद्द कर दी गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों के कई निगरानी स्टेशनों ने 400 से अधिक AQI दर्ज किया। बवाना में सबसे अधिक 471 रीडिंग दर्ज की गई, उसके बाद अशोक विहार और जहांगीरपुरी दोनों में 466 आनंद विहार, शादीपुर और विवेक विहार में स्थित स्टेशनों ने 457 की AQI रीडिंग दर्ज की, जबकि रोहिणी और पंजाबी बाग में क्रमशः 449 और 447 दर्ज की गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के सात इलाके जैसे आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, मुंडका, शादीपुर, विवेक विहार और वजीरपुर “गंभीर प्लस” वायु गुणवत्ता श्रेणी में आ गए।

प्रदूषण के कारण कई विमाने उड़ान नहीं भर पा रही है क्योंकि आसमान में बहुत अधिक धुंध छाई हुई है। वहीं, कई विमान तय समय से देरी से चल रही है। 

शहर के 35 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 22 ने वायु गुणवत्ता को “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया, जबकि छह ने “बहुत खराब” वायु गुणवत्ता दर्ज की। जबकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर प्रदूषण स्तर को दर्शाती है, नोएडा और गुरुग्राम में क्रमशः 308 और 307 का AQI स्तर दर्ज किया गया। गाजियाबाद में AQI 372 पर पहुंच गया, जो मौजूदा स्थितियों से थोड़ा सुधार दर्शाता है। फरीदाबाद में AQI 260 के साथ सूचीबद्ध शहरों में सबसे कम दर्ज किया गया।

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणहवाई जहाजस्मोगAir Quality Management Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति