लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : अगस्त में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का 14 साल का रिकॉर्ड टूटा

By भाषा | Published: August 21, 2021 11:27 PM

Open in App

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पिछले 14 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर यह सबसे अधिक बारिश है। यह 1961 से अभी तक शहर में किसी एक दिन में होने वाली नौवीं सबसे ज्यादा बारिश है। आईएमडी ने बताया कि अब तक दिल्ली में अगस्त महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 184 मिमी का है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज किया गया था। दिल्ली में सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट (24 घंटे की अवधि) तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 2007 से अभी तक अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। राजधानी में शनिवार अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम, 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeart Attacks in Gyms: जिम में पड़ रहा है दिल का दौरा, खुद को फिट रखने के लिए क्या करें क्या न करें

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारतदिल्ली में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले एक दशक में अक्टूबर में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा

भारतदिल्ली: चार बड़े अस्पतालों में साढ़े छह साल में हर माह करीब 70 बच्चों की मौत हुई, आरटीआई के तहत सामने आई जानकारी

भारतदिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतPiplodi tractor-trolley accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच्चों समेत 13 की मौत, कई घायल, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम यादव ने जताया शोक

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: लोकतंत्र हारा नहीं, लोकतंत्र फिर जीता है

भारतTelangana Legislative Council by-election: 109 वोट से जीत, बीआरएस उम्मीदवार रेड्डी को 762 और कांग्रेस प्रत्याशी जीवन रेड्डी को 653 वोट, गृह जिला महबूबनगर में हारे मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी

भारतExit polls 2024: ममता बनर्जी का दावा, एग्जिट पोल दो महीने पहले ही तैयार कर लिए गए थे

भारतKarnataka Legislative Council Elections: 13 जून को चुनाव, भाजपा ने सीटी रवि, रविकुमार और एमजी मुले को दिया टिकट, जानें किसके पास कितने विधायक