लाइव न्यूज़ :

9 साल के इंतजार के बाद भारतीय सेना मिलेंगी बुलेट प्रूफ जैकेट, कई खूबियों से है लैस

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 00:30 IST

रक्षा मंत्रालय ने कहा नए बुलेटप्रूफ जैकेटों से सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ये जैकेट्स सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान को ताकत देगा।

Open in App

नई दिल्ली 10, अप्रैल:  भारतीय सेना के जवान काफी समय से  बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग कर रहे थे। 9 साल पहले किए गए अनुरोध के बाद रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को 639 करोड़ रुपये की लागत से 1.86 लाख बुलेटप्रुफ जैकेटों की खरीदने के लिए एक रक्षा कंपनी के साथ करार कर लिया है। 

सोमवार 9 अप्रैल को रक्षा मंत्रालय ने कहा, 86,138 बुलेटप्रूफ जैकेट्स के लिए करार पर हस्ताक्षर हुआ है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अनुबंध को 'सफल' फील्ड परीक्षणों के बाद अंतिम रूप दिया गया। अनुबंध स्वदेशी रक्षा उत्पादक एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया है। 

एसएमपीपी( SMPP) ने बताया कि उसे 639 करोड़ रुपये में ठेका मिला है। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नए बुलेटप्रूफ जैकेटों से सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बयान में कहा गया कि ये जैकेट्स सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान को ताकत देंगे और साथ में भारतीय उद्योग में यह आत्मविश्वास भी जगाएंगे कि वह सुरक्षा बलों की जरूरतों की पूर्ति में सक्षम है। 

ये है इस बुलेट प्रूफ की खूबियां

-  बुलेटप्रूफ जैकेट सैनिकों को '360 डिग्री सुरक्षा' प्रदान करेंगे।- ये जैकेट्स 'स्टील कोर' बुलेट्स से भी सुरक्षा प्रदान करेंगे।-ये जैकेट 'बोरॉन कार्बाइड सेरैमिक' से बने होंगे, जो बलिस्टिक प्रोटेक्शन के लिए सबसे हल्का पदार्थ है। इस तरह नए बुलेटप्रूफ जैकेट्स कम वजन वाले होंगे। - गोली को रोकने के लिए हार्डकोर स्टील का इस्तेमाल किया गया है।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज