लाइव न्यूज़ :

3 December History: आज ही के दिन भोपाल में जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की हुई थी मौत, जानिए आज की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं

By भाषा | Updated: December 3, 2022 09:31 IST

तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि कई तरह की शारीरिक समस्याओं की चपेट में आने वालों की तादाद भी हजारों में थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही के दिन 1979 हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन हुआ था।1829 में वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी थी। 

नयी दिल्लीः इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि कई तरह की शारीरिक समस्याओं की चपेट में आने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया। 

अन्य घटनाओं में, हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसंबर, 1979 को हुआ था। विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने भी तीन दिसंबर के दिन ही वर्ष 2011 में दुनिया को अलविदा कहा था। इस दिन हमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के रूप में एक महान शख्सियत मिली। डॉ. प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर,1884 को हुआ था। 

देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: 

1790 : लॉर्ड कार्नवालिस ने मुर्शिदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए। 1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी। 1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म। 1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म। 1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी। 1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए। 1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म। 1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त। 1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई। 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन। 1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया। 1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म। 1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लोग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है। 2011: बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन। 

टॅग्स :हिस्ट्रीदेव आनंदभोपालDhyan Chand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल