लाइव न्यूज़ :

साढ़े सात साल बाद मिला भारतीय वायुसेना के लापता हुए एएन-32 विमान का मलबा, बंगाल की खाड़ी में क्रैश हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 19:22 IST

पंजीकरण संख्या के-2743 वाला भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान 22 जुलाई 2016 को एक अभियान के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था। विमान में 29 कर्मी सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाढ़े सात साल बाद मिला भारतीय वायुसेना के लापता हुए एएन-32 विमान का मलबाबंगाल की खाड़ी में करीब 3.4 किलोमीटर की गहराई पर मिला जांच से पता चला है कि चेन्नई तट से 310 किमी दूर समुद्र में मिला मलबा एएन-32 विमान का है

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के एक परिवहन विमान का मलबा लगभग साढ़े सात साल बाद बंगाल की खाड़ी में करीब 3.4 किलोमीटर की गहराई पर मिला है। जब यह लापता हुआ था तब  इस विमान में 29 कर्मी सवार थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (एयूवी) द्वारा ली गई तस्वीरों की जांच से पता चला है कि चेन्नई तट से 310 किमी दूर समुद्र में मिला मलबा एएन-32 विमान का है। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "तस्वीरों की पड़ताल की गई जो एएन-32 विमान के अनुरूप पाई गईं। संभावित दुर्घटना स्थल पर यह खोज, इस क्षेत्र में किसी अन्य विमान के लापता होने की कोई खबर न होने से, संभवतः भारतीय वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त एन-32 विमान का मलबा होने की ओर इशारा करती है।" 

पंजीकरण संख्या के-2743 वाला भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान 22 जुलाई 2016 को एक अभियान के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था। विमान में 29 कर्मी सवार थे। इस विमान की खोज में बड़ा अभियान चलाया गया था जिसमें कई विमान और जहाज लगाए गए थे, लेकिन न तो लापता विमान के मलबे का पता चला और न ही विमान में सवार कर्मियों का पता चल पाया। 

राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसने लापता हुए एएन-32 विमान के अंतिम ज्ञात स्थान पर गहरे समुद्र में हाल ही में अन्वेषण क्षमता वाला एक एयूवी तैनात किया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "यह खोज मल्टी-बीम सोनार (साउंड नेविगेशन एंड रेंजिंग), सिंथेटिक अपर्चर सोनार और हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटोग्राफी सहित कई उपकरणों का उपयोग कर 3,400 मीटर की गहराई पर की गई।" इसने कहा, "खोज संबंधी तस्वीरों के विश्लेषण से चेन्नई तट से लगभग 140 समुद्री मील (310 किमी) दूर समुद्र तल पर एक दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की मौजूदगी का संकेत मिला है।" 

(इनपुट- भाषा) 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सDefenseरक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज