लाइव न्यूज़ :

यमुना नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:26 IST

Open in App

आगरा जिले के खेराबढ़ कस्बे स्थित खटीक मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय बच्चे की शनिवार को यमुना में डूबने से मौत हो गई। थाना खेरागढ़ इंसपेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि मृतक अरबाज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुबराती का पुत्र अरबाज अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। अरबाज का दोस्त किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन अरबाज बाहर नहीं आ सका। आसपास मौजूद लोगों ने अरबाज को नदी से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज