लाइव न्यूज़ :

बिहार में थम नहीं रहा है जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला, भागलपुर में फिर हुई मौत, पुलिस-प्रशासन ने नकारा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2022 18:25 IST

बिहार के भागलपुर में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती निवासी विकास कुमार मंडल की जहरीली शराब पीने के कारण संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो अन्य लोग भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जिनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमृत विकास के परिजनों ने बताया कि सुबह में उसे उल्टी हुई और धीरे-धीरे हालत खराब हो गईअस्पताल में डॉक्टरों ने 28 साल के विकास कुमार को मृत घोषित कर दियाकथित तौर पर विकास के साथ शराब पीने वाले दो अन्य शख्स अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती निवासी विकास कुमार मंडल की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना के मुताबित कथिततौर पर जहरीली शराब पीने के कारण दो अन्य युवकों की हालत बेहद खराब है। जिनको इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनसे पूछताछ के लिए जिला पुलिस भी पहुंच चुकी है।

मृत विकास के परिजनों के अनुसार सुबह में वो उल्टी करने लगा और उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी मोहल्ले के गौतम कुमार मंडल का एक अन्य युवक के साथ मायागंज अस्पताल में ईलाज चल रही है। जानकारी के अनुसार तीनों ने रात में एक साथ शराब पी थी, जिसके बाद सुबह में उनकी हालत बिगड़ने लगी।

आनन-फानन में परिजन सभी को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ले गये, जहां भर्ती होने के बाद दोनों युवकों का इलाज चल रहा है वहीं 28 साल के विकास कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक 29 साल का गौतम अपने एक अन्य साथी के साथ जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।

घटना के बाद मोहल्ले में लोग तीनों की खराब हालत के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि प्रशासन इससे इंकार कर रहा है।

कहा जा रहा है कि शनिवार को भी लोदीपुर थाना के चौधरीडीह में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जानकारों के अनुसार मार्च महीने में जिले में अब तक 25 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है।

वहीं बीते 19 और 20 मार्च के बीच कुल 17 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। इसमें साहेबगंज मोहल्ले के चार लोग भी शामिल थे। साहेबगंज में जांच के दौरान नकल शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :शराबबिहारपटनाभागलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार