लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा ने जेल में बंद कालीचरण को किया सम्मानित, महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले महाराज का बापू की पुण्यतिथि पर अभिनन्दन, किया बीजेपी-कांग्रेस पर वार

By आजाद खान | Updated: January 31, 2022 08:51 IST

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, "चाहे भाजपा सरकार हो या कांग्रेस की, दोनों ने ग्वालियर में 750 से ज्यादा साधु-संतों के बलिदान को नहीं बताया।"

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा ने कालीचरण महाराज को सम्मानित किया है।कालीचरण महाराज समेत पांच अन्य कार्यकर्ताओं को ‘गोडसे-आप्टे स्मृति भारत रत्न सम्मान’ मिला है। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दावा, आजादी चरखे वाले के कापण नहीं मिली है।

भोपाल/ग्वालियर: देश में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया है। लेकिन इस मौके पर रविवार को हिंदू महासभा ने महात्मा गांधी के हत्यारों नाथूराम गोडसे एवं नारायण राव आप्टे को श्रद्धांजलि दी है। महसाभा ने इस दिन को गोडसे-आप्टे स्मृति दिवस के रूप में मनाया था।

कालीचरण को मिला ‘गोडसे-आप्टे स्मृति भारत रत्न सम्मान’

इस अवसर पर हिंदू महासभा ने ग्वालियर के दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले हिन्दू धर्म गुरु कालीचरण महाराज सहित पांच कार्यकर्ताओं को ‘गोडसे-आप्टे स्मृति भारत रत्न सम्मान’ दे दिया। 

इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ने ही देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले साधु-संतों व क्रांतिकारियों को भुला दिया। 

चरखे के कारण देश को नहीं मिली आजादी- भारद्वाज

सम्मान देने के बाद भारद्वाज ने मीडिया को बताया, ‘‘हिंदू महासभा ने देश की आजादी के लिए कई बलिदानी दिए। लोग भ्रम में नहीं रहें कि चरखे के कारण देश को आजादी मिली।’’

उन्होंने इस पर आगे कहा, ‘‘आज के दिन दिल्ली के बिड़ला भवन से नाथूराम गोडसे व आप्टे को गिरफ्तार किया था। इसलिए आज से हिंदू महासभा पांच लोगों को गोडसे-आप्टे स्मृति भारत रत्न सम्मान दे रही है। यह सम्मान संत कालीचरण के साथ किशोर माहौर, पवन, आनंद माहौर व नरेश बाथम को दिया गया है।’’

बीजेपी और कांग्रेस पर लगाया आरोप

भारद्वाज ने बताया कि कालीचरण जेल में हैं इसलिए उन तक यह सम्मान पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रमोद लोहपात्रे को दिया गया है। जब डॉ. भारद्वाज से पूछा गया कि भाजपा इसे गलत तरीके की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बता रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘चाहे भाजपा सरकार हो या कांग्रेस की, दोनों ने ग्वालियर में 750 से ज्यादा साधु-संतों के बलिदान को नहीं बताया। इसी प्रकार देश की आजादी में सात लाख से ज्यादा लोगों की जानें गई, उनका जिक्र भी नहीं किया गया।’’

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिया अलग तर्क

महासभा द्वारा कालीचरण और अन्य को ‘गोडसे आप्टे स्मृति भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार है जिसने महात्मा गांधी के काम को लोगों तक पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र द्वारा ‘भारत रत्न’ (भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) प्रदान करने की प्रक्रिया है। इसे सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है।

बता दें कि महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने कालीचरण को 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :भारतग्वालियरभोपालMadhya Pradeshजेलमहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप