लाइव न्यूज़ :

संसद में गतिरोध: मोदी 12 अप्रैल को रखेंगे उपवास, केजरीवाल ने बोला- क्यूट

By भाषा | Updated: April 10, 2018 20:53 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 12 अप्रैल को ही कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे। 

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में आयोजित बजट सत्र में विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के विरोध में 12 अप्रैल को दिनभर का उपवास करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उसी दिन कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे। 

सूत्रों ने बताया कि उपवास रखने के दौरान मोदी लोगों और अधिकारियों से मिलने और फाइलों को मंजूरी देने के अपने दैनिक नियमित आधिकारिक कामकाज में कोई बदलाव नहीं करेंगे। 

भाजपा सांसदों को शुक्रवार को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि संसद में गतिरोध के विरोध में भाजपा सांसद 12 अप्रैल को उपवास रखेंगे। 

कांग्रेस ने भाजपा के कार्यक्रम से पहले ही देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिये नौ अप्रैल को पार्टी सदस्यों के एक दिन का उपवास रखने की घोषणा कर दी थी।

(जरूर पढ़ेंः उन्नाव रेप और मर्डर केस: योगी राज में एक बेटी को बीजेपी विधायक से कौन बचाएगा?)

भाजपा के सभी सांसद 12 अप्रैल को अपने - अपने संसदीय क्षेत्रों में उपवास रखेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उसी दिन कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

केजरीवाल की सलाह, मोदी एक दिन अपने खिलाफ रखें उपवास

बीजेपी के इस कदम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) मुखिया केजरीवाल ने चुटकी ली है। उन्होंने पीएम के ‌इस कदम को क्यूट बताया। केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'यह वाकई बेहद क्यूट है। बस एक दिन का उपवास। उन्हें एक दिन का उपवास अपने खिलाफ भी रखना चाहिए।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल