लाइव न्यूज़ :

दानिश अली- रमेश बिधूड़ी विवाद: 10 अक्टूबर को दोनों सांसदों का पक्ष सुनेगी विशेषाधिकार समिति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 4, 2023 16:48 IST

10 अक्टूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक में रमेश बिधूड़ी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के बीच हुए विवाद पर दोनों सासदों की बात सुनी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश बिधूड़ी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के बीच हुआ था विवादमामला अब विशेषाधिकार समिति के पास है10 अक्टूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति मामले को सुनेगी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के बीच लोकसभा में हुए विवाद का मामला अब विशेषाधिकार समिति के पास है। 10 अक्टूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक में विवाद पर सांसदों की शिकायतें सुनी जाएंगी। बैठक के एजेंडे में कहा गया है कि सदन में 'चंद्रयान-3 मिशन' पर चर्चा के दौरान कथित अनुचित आचरण के लिए बिधूड़ी और दानिश अली के खिलाफ विभिन्न सदस्यों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में सांसद रमेश बिधूड़ी का मौखिक साक्ष्य लिया जाएगा।

पिछले महीने लोकसभा में चंद्रयान -3 की सफलता पर चर्चा के दौरान बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को नीच, सांप्रदायिक और उग्रवादी कहा था। इस पर विपक्षी दलों ने उन्हें निलंबित करने सहित सख्त कार्रवाई की मांग की थी। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा अपने सांसद को दंडित करने के बजाय उसका बचाव करने की कोशिश कर रही है। विवाद के बाद मामला सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया।

हाल ही में भाजपा ने दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर विवादों में घिरे सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके खिलाफ भी विपक्ष ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि  मुस्लिम सांसद के खिलाफ टिप्पणियां करने के लिए बिधूड़ी को पुरस्कृत किया गया है।

दानिश अली के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अपरूपा पोद्दार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई और विपक्ष के कई अन्य सदस्यों ने सदन के अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इन सांसदों ने मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का भी आग्रह किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हालांकि दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है लेकिन विपक्ष इसे दिखावा बता रहा है। भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली के सांसद से पूछा है कि असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए क्यों ना उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से दो बार के सांसद हैं। इससे पहले वह तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। पहली बार 2014 में वह लोकसभा का चुनाव लड़े और उसमें जीत हासिल की। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलBJPबीएसपीकांग्रेसओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट