लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा के विवादित वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा, बौद्ध धर्म गुरु ने बच्चे और परिजनों से मांगी माफी

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2023 13:10 IST

धर्मगुरु ने कहा कि वह उस बच्चे और उसके परिवार के साथ-साथ दुनियाभर में उसके कई दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदलाई लामा ने बच्चे और उसके परिजनों से मांगी माफी दलाई लामा का बच्चे के साथ वीडियो वायरल होने पर लोगों ने की आलोचना दलाई लामा ने बच्चे से अपनी 'जीभ चूसने' को कहने पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का एक बच्चे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो के विरोध किए जाने के बाद अब दलाई लामा ने माफी मांगी हैं। उन्होंने बच्चे से और उसके परिवार को माफी मांगी है।

दरअसल, बौद्ध धर्म गुरु का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह नाबालिग लड़के के होठों को चूम रहे हैं और फिर बच्चे से अपनी 'जीभ चूसने' के लिए कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोमवार को इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसका काफी विरोध करने लगे और तीखी प्रतिक्रिया दी। 

दलाई लामा ने मांगी माफी 

धर्मगुरु ने कहा कि वह उस बच्चे और उसके परिवार के साथ-साथ दुनियाभर में उसके कई दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। परम पावन दलाई लामा अक्सर उन लोगों को चिढ़ाते हैं जिनसे वे मिलते हैं एक मासूम और चंचल तरीके से, यहां तक कि सार्वजनिक रूप से और कैमरों के सामने भी लेकिन उन्हें इस घटना के लिए खेद है। 

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्चा आध्यात्मिक गुरु को सम्मान देने के लिए झुका था, तब उन्होंने जीभ बाहर निकालते हुए बच्चे को इसे चूसने को कह रहे हैं। वह वीडियो में नाबालिग लड़के से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं कि क्या आप मेरी जीभ चूस सकते हैं। 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ही उनका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। लोग उनके इस कृत्य को लेकर कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 

टॅग्स :दलाई लामावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम